नई सुबह के आगाज मे जोश मिला ले
आज फिर अपने कदम जमा ले
मुश्किले आती है हल होने को
ऐ नौजवा हथियार उठा ले
कस ले बदन को ताल मिला ले
दे खुद को मौका चमन खिला ले
नई सुबह के आगाज मे जोश मिला ले
आज फिर अपने कदम जमा ले
चूम ले मंजिले शजर उगा ले
नई सुबह का असर मिला ले
तोड़ दे बंदिशों के अंधियारे
जगमगा ले जगमगा ले
मुश्किले आती है हल होने को
ऐ नौजवा हथियार उठा ले