मेरे बारे में

गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

कदम

कैसे कदम बढाउ मै इन अंगारों मे
क्या बंद कर लु खुद को तंग गलियारों मे
बदनाम गुलशन मे कैसे गुल खिलाउ
मेहनत मे अपनी किस किस का लहू मिलाऊ
तोडू कैसे गुलामी की जंजीर को
बांधू कैसे मन फकीर को
कैसे रखु काबू मे आवेश को
कैसे करू खंड -खंड दुवेश को
किसको बनाऊ ढाल प्राण की
कैसे जलाऊ अग्नि प्रमाण की
कैसे मिलाऊ हाथ बुतों से
कैसे निकलू ताबूतो से
कैसे कदम बढाउ मै इन अंगारों मे
क्या बंद कर लु खुद को तंग गलियारों मे