मेरे बारे में

रविवार, 9 जनवरी 2011

युगातीत


युगातीत हूँ कालातीत हूँ
रख स्मरण  पार्थ मुझे
मै ही अतीत हूँ
युगांधर हूँ पुरान्धर हूँ
मै ही धुरान्धर हूँ
आवर्त हूँ पुनावर्त हूँ
मै ही सामर्थ हूँ
सत्य हूँ  ज्ञान  हूँ
मै ही प्राण हूँ
जीत हूँ रीत हूँ प्रीत हूँ
युगातीत हूँ कालातीत हूँ
रख स्मरण पार्थ मुझे
मै ही अतीत हूँ