चरणों मे तेरे मै दासी हो गई
नजरो की तेरी मै पियासी हो गई
थाम ले मोहे घनशयाम मेरे
अब तो मै रूवासी हो गई
झलक को तेरी तरसने लगी
तेरे ही तरफ सरकने लगी
घुन्गरुओ की तेरे जुबा सी हो गई
मुरली की धुन मै धूआ सी हो गई
थाम ले मोहे घनशयाम मेरे
अब तो मै रूवासी हो गई
बाते तेरी दुवा सी हो गई
जिंदिगी जैसे जुआ सी हो गई
तू ही है प्रियतम आ देख मुझे
मै भी आज पिया सी हो गई
चरणों मे तेरे मै दासी हो गई
नजरो की तेरी मै पियासी हो गई