मेरे बारे में

बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

एक हाथ में रख लो मक्खन एक हाथ में चुना

 एक हाथ में रख लो मक्खन एक हाथ में चुना

 फिर देखो बढ़ता जाए बैंक बैलेंस दिन दूना 


काम आए तो सरका दो आगे 

इनाम आए तो 

मैं हूं ना ...  मैं हूं ना .....  मैं हूं ना ... मैं हूं ना...


जोड़-तोड़ करके कैसे भी अपनी जुगत बिठाओ

जो दिखे ज्ञानी ज्यादा उसको पहले उड़ाओ


बन जाओ किसी के जीजा किसी के साले बन जाओ

काम आए ना आए लेकिन  गा गा कर चिल्लाओ


एक हाथ में रख लो मक्खन एक हाथ में चुना

फिर देखो बढ़ता जाए बैंक बैलेंस दिन दूना 

काम आए तो सरका दो आगे 

इनाम आए तो 

मैं हूं ना .....  मैं हूं ना  .....  मैं हूं ना. .... मैं हूं ना.....

  ****SANJAY KUMAR RATHI****